झारखंड में बदला मौसम का मिजाज ,छाए रहेंगे बादल इन जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड में ठंड बढ़ गयी है। अभी इसी तरह का मौसम 5 जनवरी तक रहने की संभावना जाहिर की गयी है। छह जनवरी से ठंड और बढ सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह में कोहरे और धुंध का भी असर लोगों पर पड़ेगा।

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड के कुछ इलाकों में नये साल के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में फिर से बदलाव आया है। आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के दौरान ठंड बढ़ेगी। तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। दक्षिणी भागों में अगले पांच जनवरी तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Share Now

Leave a Reply