ब्रेकिंग: बिहार के आरजेडी MLC सुनील सिंह और RJD सांसद फैयाज अहमद घर CBI की रेड

फ़ोटो- ANI

ब्रेकिंग: बिहार के आरजेडी MLC सुनील सिंह,RJD सांसद फैयाज अहमद के घर CBI की रेड

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के घर CBI की रेड शुरू हो चुकी है। बुधवार सुबह 8 बजे RJD के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर CBI की रेड पड़ी है। इसके अलावा RJD से ही राज्यसभा सांसद फैयाद अहमद के मधुबनी स्थित आवास पर भी CBI की रेड पड़ी है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के जानकारी अनुसार बिहार राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापेमारी पर कहा, “यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर से विधायक उनके पक्ष में आएंगे.

8 सदस्यीय टीम सुनील सिंह के घर पहुंची हुई है। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले CBI की इस बड़ी कार्रवाई से सियासी गलियारा में हड़कंप मच गया है। बता दें कि RJD के MLC सुनील सिंह बिस्कोमान के अध्यक्ष भी है।

Share Now

Leave a Reply