भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी शुरू करने जा रहे ‘भारत न्याय यात्रा’ ,मणिपुर से होगी शुरुआत

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से एक्टिव मोड़ में आ गई है. कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने जा रही है. यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी. ये जानकारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दी है. ‘भारत न्याय यात्रा’ असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत 14 राज्यों से होकर 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी ने 3 मुद्दे उठाए थे- आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण औऱ राजनीतिक तानशाही। लेकिन भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है। उन्होंने कहा, “21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने राय दी कि राहुल गांधी जी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू करनी चाहिए। राहुल गांधी जी भी CWC की इच्छा पूरी करने के लिए सहमत हो गये हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। पांच महीने की पदयात्रा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी नेताओं की भागीदारी देखी गई थी। यह यात्रा जनवरी 2023 में श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

Share Now

Leave a Reply