दुमका: भाकपा माओवादी गंगा प्रसाद राय ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया। गंगा प्रसाद राय ने बुधवार को डीआइजी सुदर्शन मंडल और एसपी अंबर लकड़ा के समक्ष सरेंडर कर दिया। गंगा प्रसाद साल 2014 से 2021 तक संगठन में सक्रिय रहा है और इस दौरान कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया।