पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

RANCHI: राँची के सदर थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अकाश गुप्ता उर्फ बेंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने रविवार को बिहार के गया से उसे गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि एसएसपी के आदेश पर बनाए गए स्पेशल टीम को टेक्निकल सेल की मदद से यह सफलता मिली है। रांची पुलिस ने इस मामले में आरोपी के बारे में जानाकारी देने वाले को 25,000 रुपए इनाम की भी घोषणा की थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रांची पुलिस की टीम बिहार के गया से रांची के लिए रवाना हो चुकी है। उम्मीद है कि देर रात तक आरोपी को पुलिस की टीम रांची लेकर पहुंचेगी।

Share Now

Leave a Reply