रांची कांटाटोली फ्लाईओवर की जल्द मिलेगी सौगात,इस दिन से हो सकती है आवागमन शुरू

रांची के लोगो को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति कांटाटोली फ्लाईओवर का काम अब अंतिम चरण में है वही बताया जा रहा है की दुर्गा पूजा से पहले हर हाल में कांटाटोली फ्लाईओवर का काम पूरा कर दिया जायेगा प्रधान सचिव ने दिशा निर्देश देते हुए कहां 30 सितंबर तक फ्लाईओवर पर यातायात शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सोमवार को उक्त निर्देश दिए। वे सोमवार को फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

वहीं फ्लाईओवर में 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बाक्स लग चुके हैं और उन्हें केबल से बांधकर विशेष ग्लू से जोड़ दिया गया है। सड़क बनाने के लिए 50 एमएम बिटुमिन की परत बिछाई जा चुकी है। अब 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट की परत बिछाने का काम आखिरी चरण में है। लगभग 125 बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं ताकि फ्लाईओवर पर रोशनी की उचित व्यवस्था हो सके।

यह फ्लाईओवर बनने से रांची वासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। वर्ष 2016 से निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इस साल 2024 तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होगा। योगदा सत्संग आश्रम बहू बाजार रांची से कांटाटोली होते हुए कोकर तक इस फ्लाईओवर का निर्माण होना है।

Share Now

Leave a Reply