8 शादी करने वाली दुल्हन निकली एड्स पॉजिटिव, लूट लिया सभी दूल्हों को

Jharkhand Reporters Desk: मामला एक लुटेरी दुल्हन से जुड़ा हुआ है जिसके बारे आप भी सुन कर हैरान रह जाएंगे, महिला हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली जिसके उम्र 30 साल है, इस महिला की पहली शादी 2010 में हुई थी, जिसके बाद महिला के 3 बच्चे भी हुए जिनकी उम्र अभी 7 से 10 साल के बीच है। इसके बाद अचानक महिला का पति कही गायब हो गया, महिला ने अपने पति से तलाक भी नही लिया।

इसे भी पढे:
गर्लफ्रेंड को प्रेगनेंट होने से बचाने के लिए, युवक कर दिया कुछ ऐसा

इसके बाद उसने दूल्हों को लूटने की का तरकीब निकली और यह धंधा महिला ने 4 सालो पहले शुरू किया,महिला ने पंजाब व हरियाणा में कुंवारे, तलाकशुदा या विधुर मर्दों को फंसाकर ठगी करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़े:
CRIME : शादी के14 साल बाद महिला ने दी धोखा,बॉयफ्रेंड के साथ 39 लाख कैश ले कर भागी

पटियाला के एसपी सिटी वरुण शर्मा के मुताबिक लुटेरी महिला आलीशान ज़िन्दगी जीना चाहती थी, जिसके लिए उसने यह रास्ता अपनाया, आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी इस काम को महिला अकेले अंजाम नही देती थी बल्कि इस काम मे लुटेरी दुल्हन की अपनी मां व कुछ रिश्तेदार व साथी भी रहते थे, सब मिल कर किसी दूल्हे को फंसते थे।

पुलिस ने पूछताछ में महिला ने बताया कि अब तक वह 8 फर्जी शादियां कर चुकी है। यह शादियां उसने सार्वजनिक नहीं, बल्कि धार्मिक स्थानों पर की, ताकि कोई उसे पहचान न सके। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि उसने हरियाणा के कैथल में 3 लोगों को अपना शिकार बनाया है। बाकी लोग पटियाला व आसपास के जिलों से हैं।

इसे भी पढ़े:
विवाहित महिला के साथ 3 साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म….उसके बाद छोड़ कर हुआ फरार

आपको बता दे कि महिला पकड़ी तब गई जब वह 9वे दूल्हे की तलाश कर रही थी,महिला पंजाब के पटियाला से पकड़ी गई, जब महिला पकड़ी गई तो पुलिस ने उसका HIV टेस्ट करवाया, जिसके बाद उससे शादी कर चले दूल्हों के होश उड़ गए, महिला HIV पॉजिटिव निकली, अब पुलिस उससे शादी करने वाले सभी दूल्हों का HIV टेस्ट कराने जा रही है। आपको बता दे कि जहां भी उसने शादी की, वहां सुहागरात के बाद एक हफ्ते रहकर आई। ऐसे में उसके द्वारा ठगे गए दूल्हों पर भी एड्स का खतरा मंडरा रहा है।

Share Now

Leave a Reply