शादी का झांसा दे कर 17 वर्षीय नाबालिग ने 35 साल की महिला के साथ बनाएं शारीरिक संबध

छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 35 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

इसे भी पढ़े :- नाबालिग को खिड़की तोड़ कर उठा ले गए बदमाश …. गैंगरेप के बाद कर दी हत्या

दहेज नही मिलने पर साले की बीवी से किया विवाह, फिर हुआ ये !

35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की थी कि सरगुजा जिले का एक 17 वर्षीय नाबालिग का उससे परिचय था। दोनों फोन पर अक्सर बातें किया करते थे और इसी बीच दोनो में प्रेम संबंध बन गया। इस दौरान लड़के ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता उसके पास पहुंची और उसे शादी करने को कहा कि जिस पर लड़के ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत थाने में की। बगीचा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े :- BREAKING NEWS: कांस्य पदक जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जर्मनी को 5-4 से हराया

Share Now

Leave a Reply