उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सक्रिय अरविंद उरांव गिरफ्तार

PLFI MOIST ARVIND ORAON ARRESTED

रांची। एनकाउंटर में मारे गये दो लाख के इनामी पुनई उरांव के सहयोगी पीएलएफ़आई के सक्रिय सदस्य अरविंद उरांव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद को पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजय नायक की निशानदेही पर बरामद किया है। संजय नायक फिलहाल पुलिस की रिमांड पर है।अरविंद उरांव गिरफ्तारी पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से हुई है ।उसके पास से एक देसी कार्बाइन, तीन गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गयी हैं। संजय नायक फिलहाल पुलिस की रिमांड पर है। उसी से पूछताछ के दौरान पुनई की कार्बाइन रखने की जानकारी पुलिस को मिली थी।इसके बाद पुलिस ने अरविंद के घर छापेमारी की और कार्बाइन बरामद कर ली। फिलहाल अरविंद से पुलिस पूछताछ कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि उसने रांची सहित अन्य जिलों में किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।

Share Now

Leave a Reply