राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी जीनत परवीन

GODDA: जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र महागामा प्रखंड के परसा गांव की 18 वर्षीय जीनत परवीन को उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में चुना गया है। ज़ीनत परवीन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का नेतृत्व करेंगी। बता दें कि पिछले 21 सितंबर को जीनत परवीन ने राज्य के रामगढ़ जिले के बरकाकानन में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद ही झारखंड के खेल कराटे संघ द्वारा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। आपको बता दे की जीनत परवीन महागामा प्रखंड के परसा गांव की रहने वाली हैं। उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा के साथ-साथ कराटे में भी अपनी प्रतिभा दिखाना है। वह उच्च शिक्षा के लिए दुमका में रहती है। वहां वह अभ्यास करती थी और कराटे की कक्षाएं करती थी। जीनत ने अपने जिले के साथ-साथ पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। जीनत ने बताया कि राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन जगह का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता उत्तराखंड में ही होगी। वह राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित होने से बहुत खुश हैं। जीनत ने बताया कि उनकी सफलता का राज उनके माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद है। उन्हीं के आशीर्वाद से वह आज यहां पहुंची हैं, इसलिए इस उपलब्धि का सारा श्रेय उनके माता-पिता को जाता है।

Share Now

Leave a Reply