रांची जेएससीए स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है महिला T20 लीग,ये टीमें लेगी भाग…

जेएससीए स्टेडियम ने राज्य में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पांच सितंबर से रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में घरेलू महिला टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा.

वहीं इस लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों में रांची रॉयल्स, जमशेदपुर टाइटंस, धनबाद ड्रैगंस, दुमका डायनमोज और बोकारो वॉरियर्स शामिल हैं. सभी टीमों में सीनियर, अंडर-23 और अंडर-19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि मैचों में दर्शकों को फ्री एंट्री मिलेगी. दर्शक स्टेडियम के साउथ पवेलियन से एंट्री ले सकेंगे।

6 सितंबरः जमशेदपुर बनाम रांची (सुबह 9 बजे), धनबाद बनाम दुमका (दोपहर 1 बजे)

• 7 सितंबरः धनबाद बनाम जमशेदपुर (सुबह 9 बजे), बोकारो बनाम रांची (दोपहर 1 बजे)

• 8 सितंबरः धनबाद बनाम रांची (सुबह 9 बजे), बोकारो बनाम दुमका (दोपहर 1 बजे)

• 9 सितंबरः बोकारो बनाम जमशेदपुर (सुबह 9 बजे), दुमका बनाम जमशेदपुर (दोपहर 1 बजे)

• 10 सितंबरः बोकारो बनाम जमशेदपुर (सुबह 9 बजे), दुमका बनाम रांची (दोपहर 1 बजे)

12 सितंबरः सेमीफाइनल 1 (दोपहर 1 बजे)

• 13 सितंबरः सेमीफाइनल 2 (दोपहर 1 बजे)

15 सितंबर: फाइनल मुकाबला (दोपहर 1 बजे)

Share Now

Leave a Reply