हजारीबाग में महिला का शव बरामद, तेजाब डाल कर जलाया

हजारीबाग: पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के पबरा चौक से महज 10 मीटर दूर खेत में जमे पानी से रविवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला का आधा धड़ पानी में था। महिला के चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल कर जला दिया गया है। इससे अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के गले पर तेज धार हथियार से वार के निशान है। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि गला रेतकर महिला की हत्या की गई है। शव को ग्रामीणों ने सुबह खेत में जाने के क्रम में देखा। इसके बाद इसकी सूचना पेलावल पुलिस को दी गई। जानकारी पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: