पत्नी का क्लासमेट के बॉयफ्रेंड से चलता थ अफ़ेयर,फिर हुई फरार,तो पति ने लगा ली फांसी.
नालंदा में एक पत्नी शादी के 7 साल बाद अपने क्लासमेट के साथ भाग गई। इससे परेशान पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शादी के पहले से क्लासमेट के साथ अफेयर चलता था। शादी के बाद भी दोनों अक्सर मिला करते थे।
मामला लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी का है। जहां रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरविंद प्रसाद के (40) वर्षीय पुत्र चंद्रदेव कुमार के रूप में की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
इसे पढ़ें-एक साथ 9 लड़कियों से शादी कर घर ले गया ये शख्स,सबके बच्चों के बाप बनने की ख्वाहिश,जानिए वजह
इसमें उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। अवैध संबंध के कारण दोनों के बीच हमेशा वाद विवाद हुआ करता था।सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी अपने क्लासमेट के साथ बीते शुक्रवार को घर से भाग गई और कोर्ट मैरिज कर ली।
लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं परिवार वाले पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं।
इसे पढ़ें-संतान प्राप्ति का झांसा देकर बाबा ने दंपती महिला को नशीला पदार्थ सुंघा, किया ऐसा काम