राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां दिन की शुरुआत में गर्मी होती है, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में लगभग हर दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से हर घंटे मौसम में परिवर्तन का अपडेट जारी किया जा रहा है। आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आज भी राज्य के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। जबकि कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला खूंटी और रांची जिले के कुछ भागों में अगले 1-3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही जिलों के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है.
कुछ भागों में आसमान में बादल छाए रहे.. आज भी राज्य के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. जबकि कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना है.