एक ही मंडप में रचाई 2 लड़कियों से शादी…. दोनों से करता था…

तेलंगाना: यह मामला तेलंगाना राज्य के उत्नूर अंचल के घनपुर गांव की है जहाँ एक युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से रचाई शादी , जिस युवक ने 2 लड़कियों से शादी रचाई है उसका ना वी अर्जुन है। यह शादी इसी महीने के 14 तारिक़ को हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वी अर्जुन दोनों लड़कियों से पिछले 4 सालो से डेट कर रहा था। वह दोनों लड़कियों से बेहद प्यार कर बैठा था जिससे वो किसी को भी छोड़ने को तैयार नही था, जिसके बाद उसने दोनों लड़कियों को शादी के लिए मनाया, आखिरकार उसने एक ही मंडप में दोनों से शादी करने का मन बना लिया। डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों उषारानी और सुरेखा भी इस शादी के लिए तैयार हो गई ।

काफी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों के परिवार वाले एक ही दूल्हे से शादी करने को तैयार हुए, और प्यार करने वालो की जीत हुई ,आखिरकार बैंड बाजे के बीच दूल्हे और दुल्हन के पैतृक गांव में शादी की गई।

Share Now

Leave a Reply