झारखंड के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट जारी

झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ हजारीबाग खूंटी और रामगढ़ में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने बदलते मौसम के इस मिजाज को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से आग्रह किया है कि वह सावधान रहे और वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे। किसानों के लिए कहा गया है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में जानें से बचें।

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। 4 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों गर्जन के साथ हल्के बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी रांची में भी कल दोपहर तेज बारिश हुई थी। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जतायी गयी है।

मौसम विभाग ने सुबह आठ बजे बोकारो, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ हिस्सों में एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी तरह की संभावना हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले को भी जाहिर की गयी है।

Share Now

Leave a Reply