राजधानी में पानी की समस्या का होगा समाधान नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

झारखंड की राजधानी रांची में मार्च महीने में ही गर्मी सितम जारी हो गया है,कई ज़िलों में लू भी चलने लगी है,तो वहीं इस बढ़ती गर्मी के कारण कई इलाकों में जल स्तर नीचे चला गया है। अभी शुरुआती गर्मी में यह हाल है, तो जाहिर है आने वाले समय में समस्या और बढ़ेगी। इससे निपटने के लिए गर्मी के दिनों में जल संकट की समस्या से निजात दिलाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ निगम समन्वय बनाकर काम करेगा।

वहीं रांची नगर निगम में कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा, कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0651-2200025 और 9431104429 पर कॉल कर लोग पेयजल से संबंधित समस्या बता सकते हैं। नगर निगम के 53 वार्डों में करीब 2508 चापानल हैं।

Share Now

Leave a Reply