झारखंड के इन इलाकों में और तेज होगी बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट जारी

झारखंड में मानसून सक्रिय है। राजधानी रांची में 14 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई.

तापमान में 12 डिग्री तक की कमी आई है. पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. रांची का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग रांची के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत अन्य जिलों के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है. रांची मौसम विभाग द्वारा छह जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. इनमें धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.

आज संताल परगना के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। पिछले 24 घंटे में बानो में 83, कोलेबिरा में 80, बहरागोड़ा 53, पुटकी में 41, जगन्नाथपुर में 28 मिमी के आसपास बारिश हुई. सोमवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में साफ नजर आ रहा है।

Share Now

Leave a Reply