राजधानी रांची में कडाके की ठंड शुरू, न्यूनतम तापमान 9•4° तक पहुंचा

रांची सहित पूरे झारखंड में कडाके की ठंड शुरू हो गई है। रात में ठंडी हवा चंलने से सिहरन महसूस हो रही है। इसका असर है कि दिन में भी ठंड का असर दिखने लगा है। चार दिन में रांची का रात के तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 4 दिन पहले रांची का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री था। लेकिन, चार दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है।

Share Now

Leave a Reply