दूल्हे को था इस चीज का शौक,दुल्हन ने देखते ही शादी से किया इनकार,वापस लौटी बारात

उन्नाव जिले के परियर में भांवर से पहले दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वर और वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया गया।

रात में भांवर की रस्म शुरू होने वाली थी। तभी दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद कन्या और वर पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने बातचीत से मसले को हल करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस ने शादी कराने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों ने अब तक हुए खर्च का आपस में लेनदेन कर समझौता कर लिया। हालांकि चर्चा है कि दूल्हे के सिगरेट पीने के साथ ही वर पक्ष का चढ़ावे में पुराने जेवर लेकर आना भी मनमुटाव की वजह रहा।

वहीं लोगो के लाख समझाने पर भी दुल्हन नही जिस कारण दूल्हे बारात लेकर वापस लौटने पड़ गयी।

Share Now

Leave a Reply