कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया।

ये भारत जोड़ो यात्रा का 29वां दिन है जिसकी शुरुआत कर्नाटक के मंड्या ज़िले से हुई.

बीते 28 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा केरल के अलग अलग ज़िलों से होकर गुजरी है.

करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को मैसूर पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.

कर्नाटक में ये यात्रा 21 दिन चलेगी. और इस दौरान 511 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

Share Now

Leave a Reply