सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी गुडन्यूज, देखे PIC

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी गुडन्यूज .

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कर अपने फैंस को एक धमाकेदार गुड न्यूज दी है। इन फोटोज को देख लग रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। फोटोज में वो एक मिस्ट्री मैन के साथ दिख रही हैं, हालांकि किसी भी फोटो में उन्होंने इस मिस्ट्री मैन का चेहरा रिवील नहीं किया है।

सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में सोनाक्षी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वो मिस्ट्री मैन के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर पोज देती हुई दिख रही हैं। वहीं तीसरी फोटो में वो स्माइल करती हुई अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए हैं।

सोनाक्षी ने फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी खुशी और एक्साइटमेंट भी जाहिर की है। सोनाक्षी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं।

यह भी पढ़ें-सोनाक्षी सिन्हा ने मालदीव बीच पर बोल्ड अंदाज में शेयर की तस्वीरें, तो फैन्स ने किये ये कमेंट,देखें PIC

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फैमिली फोटो, दिखाई बेटी की पहली झलक, फैंस ने यूं लुटाया प्यार, देखे PIC

Share Now

Leave a Reply