Sex racket का हुआ खुलासा, दो सगी बहनों समेत 5 लड़कियां गिरफ्तार

Kaimur : बिहार के कैमूर जिले में Sex racket के धंधे का खुलासा हुआ है। मामला भुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित एक घर का है, जहाँ पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भभुआ थाना प्रभारी रामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घर पर छापा मारकर 5 लड़कियों को एक युवक के साथ गिरफ्तार किया। छापामारी में एक युवक छत से छलांग लगाकर फरार हो गया। आपको बता दे की गिरफ्तार लड़कियों में दो सगी बहनें हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी से पूछताछ चल रही है, पूछताछ में पता चला है की दोनों सगी बहनें अपने घर में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थीं। रेड में इस घर के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री और दवाएं भी बरामद हुई है।

स्‍थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस घर में लड़कों-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। अब गिरफ़्तारी होने के बाद स्थानीय कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है की बीते 10 साल से प्रतिदिन कई अनजान लोग आते-जाते थे। उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

Share Now

Leave a Reply