विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है।
वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 159 गेंद में नाबाद 220 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी शानदार पारी के चलते महाराष्ट्र ने इस मैच में पांच विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣
Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥
Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022
इस तूफानी पारी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने कई कारनामे अपने नाम किये। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा।
ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें तो वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। सीएसके के साथ खेलते हुए उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिला।
ऋतुराज ने बताया कि जब भी टीम हारती तब सारे खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मायूसी में होते थे। तब वहां आते ही महेंद्र सिंह धोनी माहौल को बदल देते थे। वह कहते थे कि कोई नहीं। मैच में हार जीत तो लगी रहती।