इस महीने भी झारखंड में नही मिलेगा राहत, मौसम विभाग का Yellow Alert जारी

 

RANCHI : चिलचिलाती गर्मी से झारखंड की राजधानी रांची के लोग परेशान हैं। ये हाल पूरे झारखंड राज्य का है। ऐसा पहली बार हुआ कि राजधानी में इतनी गर्मी पड़ने के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं बरसी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया कि अप्रैल माह भी शुष्क रहेगा। मतलब बारिश होने की संभावना कम ही है। चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में हीट वेव का असर बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी में भी तपिश का कहर जारी है।

बता दें कि झारखंड में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण तपिश बढ़ी हुई है। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में 11 अप्रैल तक हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है। इन हिस्सों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने बाकायदा येलो अलर्ट भी जारी किया है। आज भी राजधानी समेत आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो 09 से 10 अप्रैल तक राजधानी का तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा।

08 अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस

09 अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस

10 अप्रैल को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस

11 अप्रैल को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

बरतनी होगी एहतियात

गर्मियों के मौसम में खान-पान का सही ख्याल नहीं रखने के बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं। इसमें डी-हाइड्रेशन, स्किन बर्न, फीवर और हीट स्ट्रोक आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। गर्मी में आपके शरीर को ऐसे खाने की जरूरत होती है जो पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर हों। यानी एक ऐसी डाइट जो पूरे दिन एनर्जी लेवल को बरकरार रख सके। एक्सपर्ट माने तो गर्मी को सिर्फ हाइड्रेशन से हराया जा सकता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्मी से बचने के लिए गर्मी में पानी पीना बहुत जरूरी है।

पानी में नींबू, संतरे के स्लाइस या पुदीने की पत्तियां डालकर पी सकते हैं। ये चीजें गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करती हैं। इसके अलावा आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। पानी, हरी सब्जियां और फलों का सेवन न सिर्फ आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखेगा, बल्कि पर्याप्त एनर्जी भी देगा। कई फल और हरी सब्जियां हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें खीरा, तरबूज, संतरा, बंदगोभी, टमाटर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। आप इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का पानी, जौ का पानी, बटरमिल्क, आइस ग्रीन टी और नींबू पानी भी आपको बड़ी राहत देगा।

इन चीजों से करें परहेज

गर्मी के मौसम में शरीर को डी-हाइड्रेशन से बचाने के लिए कैफीन, चाय, कॉफी या एल्कोहल के अतिरिक्त सेवन से बचें।
बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद शुगर मिक्स जूस से भी दूर रहें।
ज्यादा नमक वाला खाना न खाएं।
मसालेदार, एसिडिक, ऑयली और हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से बचें।
इस मौसम में खाना आसानी से खराब हो जाता है जिससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।
हाई प्रोटीन वाली चीजें खाने से बचें।
अगर किसी वजह से आपको हाई प्रोटीन डाइट लेनी पड़ रही है, तो दिन में 5 से 6 गिलास पानी पीकर उसे बैलेंस करने की कोशिश करें।

 

Share Now

Leave a Reply