शादी का झांसा देकर बनाया संबंध कई सालों तक किया शोषण,ऐंठ लिए लाखों रुपये

देश मे लगातार ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा जिसमे हैवानों द्वारा महिलाओं को शिकार बनाया जा रहा है,वही ऐसा मामला सामने जहां शादी का झांसा देकर देह शोषण करने और लाखों रुपए एंठने का केस दर्ज हुआ है।

वही बता दे कि यह घटना हनुमानगढ़ टिब्बी ठन छेत्र की है,जहाँ लड़की का आरोप है कि कहा कि आरोपी पिछले 10 साल से शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण कर रहा है। महिला का आरोप है कि चनन सिंह ने शादी का झांसा देकर करीबन 9 लाख 60 हजार रुपये भी हड़पे हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चनन सिंह पिछले दस साल से उसके साथ लिव इन रिलेशन में इस बात का झांसा देता रहा और कहता था कि वो शादी कर लेगा। लेकिन 10 साल देह शोषण करने के बाद अब शादी से मुकर गया है। पीड़िता ने कहा कि उसने बड़ा धोखा किया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पूरी जानकारी लेने के बाद इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

इसे पढ़े-पति ने शादी के तीन हफ़्ते बाद पत्नी की सच्चाई जान हुआ हैरान, फिर हुआ ये..

Share Now

Leave a Reply