रविंद्र कौर बनी विश्व हिंदू वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश संगठन मंत्री

RANCHI: विश्व हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ विनेश जैन ने रांची की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कौर को महिला मोर्चा प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष जिंदल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज रावत एवं संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि रविंद्र कौर समाज में व्याप्त कुरीतियों को भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाज में भ्रमित लोगों को सही दिशा एवं मुख्य धारा के प्रभाव में ले जाने का प्रयास कर विकसित एवं खुशहाल देश के रूप में भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से कार्य करेंगी.

Share Now

Leave a Reply