जिले के सिविल सर्जन से मिले सैल्युट तिरंगा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी

जिले के सिविल सर्जन से मिले सैल्युट तिरंगा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : सैल्युट तिरंगा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी आज जमशेदपुर जिले के सिविल सर्जन जुझार मांझी से खासमहल अस्पताल स्थिति उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और उनसे सैल्युट तिरंगा द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ कार्यो की जानकारी दी ,साथ ही उन्होंने जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की जरूरत के विषय मे भी अवगत कराया।

साथ ही श्री तिवारी ने बताया कि इसकी माँग वो लगातार कई दिनों से कर रहे है हाल ही में उपायुक्त महोदय जब जुगसलाई आई थी तो उन्हें भी इस बात से अवगत कराया था उन्होंने कहा था जल्द ही इसकी ब्यवस्था की जाएगी। श्री तिवारी ने सैल्युट तिरंगा की पुस्तिका भी सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने श्री तिवारी द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य कार्यो की जमकर तारीफ की और इसे जनहित का कार्य बताया।

रिपोर्ट:- अरबाब अमान

Share Now

Leave a Reply