छह साल की बच्ची से झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी को 20 साल की सजा

छह साल की बच्ची से झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी
को 20 साल की सजा.

धनबाद निवासी एक व्यक्ति ने एक मासूम छह साल की बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया वहीं बताया जा रहा कि बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी धनसार क्षेत्र के 50 वर्षीय रोहित पंडित को 20 साल की सजा सुनाई गई। पॉक्सो के विशेष जज प्रभाकर सिंह की अदालत ने उसे शुक्रवार को ही दोषी करार दिया था।

रोहित ने उसे 10 रुपए का लालच दिया और पास के एक टूटे क्वार्टर में ले जाकर दुराचार किया। बच्ची रोते हुए घर आई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन जब उस टूटे क्वार्टर में पहुंचे, तो रोहित को आपत्तिजनक स्थिति में सोया पाया।

चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने जांच के बाद 6 जनवरी 20 को रोहित के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। 20 नवंबर 21 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई। जिसके बाद शनिवार को 20 साल की सजा सुनाते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

Share Now

Leave a Reply