रांची : जमियततुल मोमिनीन 84 झारखंड एवं रांची शहर के मुस्लिम पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों की तरफ से भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री से सम्मानित मधु मंसूरी हंसमुख जी का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख जी को विभिन्न मुस्लिम पंचायतों एवं संगठनों की तरफ से साल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। पंचायतों एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने फूल माला देकर भी सम्मानित किया। इसमें निम्नलिखित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जमीअत उल मोमिनीन 84, ईदरसिया पंचायत चंपा , पठान तंजीम, जमीअतुल कुरेश झारखंड प्रदेश, सत्य भारती कमेटी,अल अंसार मोमिन पंचायत , नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस, जमियततुल सिद्दीकीन पहाड़ी टोला, मोमिन पंचायत, मोमिन पंचायत अंसारी लाइन डोरंडा, मंसुरी पंचायत,हाथी खाना मोमेनिन पंचायत, धाना मोमेनिन पंचायत नयाशराय, मोमिन पंचायत हिंदपीढ़ी, मोमिन पंचायत पुरानी रांची, रिसालदार नगर पंचायत, अंसारी मिल्लत पंचायत,अंजुमन इस्लामिया रांची, अल अंसार पंचायत पुनदाग एवं रांची शहर के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।