रांची: रामलीला का हो रहा आयोजन,अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा नाटक का हो रहा प्रदर्शन

रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। जैसा की विगत 5 फरवरी से कार्यक्रम निरंतर सुचारू रूप से जारी है। आज के मंचन में सीता हरण और सीता खोज को दर्शाया गया अयोध्या से आए हुए कलाकारों के द्वारा उत्कृष्ट नाटक का प्रदर्शन किया जा रहा है हजारों की संख्या में लोग इस मंचन को देखने के लिए उपस्थित हो रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत राम जानकी सेवा समिति के संयोजक सौरभ बोस, सहसंयोजक दीपक कुमार, अध्यक्ष रोहित शेखर, सौरभ, रितिक रोशन, आनंद, राहुल यादव, राकेश सिंह दिव्यांग और सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आज के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित रहे।

Share Now

Leave a Reply