Breaking : दस लाख का ईनामी घोषित नक्सली कमांडर भिखन गंझू को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची महोदय के नेतृत्व में झारखंड पुलिस, सी०आर०पी०एफ०, झारखंड जगुआर एवं कोबरा बटालियन सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई में लगी हुई है।

नक्सली संगठन T.S.P.C के जोनल कमांडर भीखन गंझु उर्फ दिपक गंझु उर्फ नेताजी पर झारखंड सरकार द्वारा 10 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली थी के भीखन गंझु रांची में हैं ।

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एक छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसमें नीरज कुमार पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम एवं यशोधरा पुलिस उपाधीक्षक (साईबर सेल) के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक का क्युआरटी टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के डेलाटोली में छापामारी कर भीखन गंझु एवं राहुल कुमार मुंडा को लेवी की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया । T.S.P.C का Zonal कमांडर भिखन गंझु उम्र 40 वर्ष पे0 स्व0 बंधु गंझु सा० विजन थाना पिपरवार, जिला चतरा का रहने वाला है। इसके साथ ही इसका एक अन्य साथी राहुल कुमार मुंडा उम्र 29 वर्ष पे० स्व0 बंधन मुंडा सा० विजन थाना पिपरवार, जिला चतरा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: