राँची से मानव तस्कर गिरफ्तार, चलाता था गर्ल्स हॉस्टल

RANCHI: पुलिस ने एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है, यह अपराधी का नाम राम लखन साहू जो कि गुमला जिला का रहने वाला है। वह गुमला छोड़कर रांची के चुटिया में एक आलीशान घर बनाकर रह रहा था। आपको बता दे कि राम लखन साहू गर्ल्स हॉस्टल भी चलाता है।

राम लखन साहू पर आरोप है कि वह झारखंड के कई जिलों से कई लड़कियों साथ ही साथ दूसरे राज्यों की लड़कियों को भी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बेच चुका है। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची जहाँ उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने राँची के चुटिया पुलिस के साथ मिलकर राम लखन साहू को धर-दबोचा। चुटिया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सामने उसने कई लोगों के नाम उगले हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

Share Now

Leave a Reply