रांची: डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में झण्डोत्तोलन किया

रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय, रांची में झण्डोत्तोलन किया गया।

झण्डोत्तोलन के समय उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, एस.डी.एम. उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, परियोजना निदेशक ITDA रांची, सुधीर बाड़ा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ. प्रभात शंकर, उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, राजीव कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, स्वेता भारती, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, प्रवीण प्रकाश, ट्रेजरी ऑफिसर रांची, अंचल अधिकारी शहर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, सुनील चंद्र,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रवि शंकर मिश्रा, एन.डी.सी. रांची, केवल कृष्ण अग्रवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, विवेक सुमन एवं सभी अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा रांची जिलावासियों एवं सभी अधिकारी/ पदाधिकारी/ कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

Share Now

Leave a Reply