दो दिवसीय झारखंड महोत्सव को लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय झारखंड महोत्सव 2023 को लेकर 8 अगस्त 2023 को उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 2 दिनों तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने झारखंड आदिवासी महोत्सव के शुभारंभ और समापन के साथ-साथ शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज के बारे में भी बताया।

वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक यातायात सह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एचबी जमां और अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे भी उपस्थित थे।

Share Now

Leave a Reply