
राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। यह 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल कुछ देर में यहां के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
श्रीनगर स्थित कांग्रेस दफ़्तर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया.
इस दौरान भारी तादाद में समर्थक भी मौजूद रहे.
J&K | Congress MP Rahul Gandhi and party's general secretary Priyanka Gandhi Vadra share a light moment in Srinagar after hoisting of the Tricolour at the party office.
(Pics: AICC) pic.twitter.com/K8cI2vSJ8G
— ANI (@ANI) January 30, 2023
श्रीनगर में बीती रात भारी बर्फबारी हुई, राहुल गांधी झंडारोहण के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बर्फ़ फेंकते दिखे, बदले में प्रियंका गांधी ने भी उन पर बर्फ़ उछाली.
यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। सुबह से कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। उधर, राहुल यहां भी अलग रंग में दिखे। उन्होंने बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
#WATCH | Tricolour hoisted at Congress office in Srinagar, J&K, in the presence of party president Mallikarjun Kharge and party leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra, at the end of Bharat Jodo Yatra pic.twitter.com/XSFxI6aJCP
— ANI (@ANI) January 30, 2023