आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक आज रात को करीब 8 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में हो गई। सगाई के बाद दोनों ने फोटोज़ शेयर किए, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए नजर आए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक आज रात को करीब 8 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में हो गई। सगाई के बाद दोनों ने फोटोज़ शेयर किए, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए नजर आए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान, देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम और शिवनेता के नेता आदित्य ठाकरे भी पार्टी में शरीक हुए। सेरेमनी में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और परिणीति के दोनों भाई शिवांग और सहज शिरकत की। इसके अलावा TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी सेरेमनी में पहुंचे।
प्रियंका चोपड़ा का एक फोटो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह कार के अंदर ग्लैमरस लुक में बैठी हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस 13 मई सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने को-ऑर्ड सेट के साथ ब्लैक स्नीकर्स पहने थे. हालांकि, एयरपोर्ट पर प्रियंका अकेली दिखीं. उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती नजर नहीं आए.