कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका ने किया कमाल,रेस वॉकिंग में जीता सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका ने किया कमाल,रेस वॉकिंग
में जीता सिल्वर..

मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में देश और जिले का नाम ऊंंचा किया है। प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया है। बेटी के पदक जीतने पर जिले में खुशी का माहौल है।

इसके साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारत ने अब तक तीन पदक जीत लिए हैं.

प्रियंका ने 2020 ओलंपिक में भी इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था.

टोक्यो ओलंपिक में पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने दमदार खेल दिखाया था। भले ही इस प्रतियोगिता में उन्हें पदक न मिला हो, लेकिन दुनिया ने उनका लोहा माना। सोने की उम्मीद से बर्मिंघम में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंची प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया है।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: