डेस्क :- उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव अगले साल होने जा रहा है इसको लेकर राज्य में राजनीति सरगर्मी तेज हो गयी है । लखनऊ स्थिति पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “ये हमारी पहली प्रतिज्ञा थी कि महिलाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से भागीदार होंगी.”
साथ ही साथ प्रियंका गांधी ने राज्य में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है.
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गाँधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफ़ी सक्रिय रही हैं.
अपने ट्विटर हैंडल से उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया “हाँ, वो भारत की नारी है, जुल्म-अत्याचार पर भारी है.”
हाँ, वो भारत की नारी है, जुल्म-अत्याचार पर भारी है।#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ#40KiShakti pic.twitter.com/1DE3T96RMf
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 19, 2021
इसे भी पढ़े : खुशखबरी : बुलेट ट्रेन झारखंड में भी चलेगी, गिरिडीह और धनबाद में हुआ सर्वे