राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा सीएम व राज्यपाल ने किया स्वागत,हाईकोर्ट के नए भवन का है उद्घाटन..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिन के दौरे पर झारखंड पहुंची हैं। बुधवार की सुबह वह देवघर पहुंची। इसके बाद वह रांची पहुंची है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया है। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से बिरसा चौक पहुंचेंगी वहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा का माल्यार्पण के बाद वह मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगी जहां वह परमीवर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वह राजभवन पहुंचेगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखण्ड आगमन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके लिए 4 बज कर 40 मिनट पर राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के नए भवनद के लिए रवाना होंगी। नए बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम शाम 5:00 से 6:00 बजे तक निर्धारित है। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। यहां के बाद शाम 6:10 बजे राष्ट्रपति राजभवन वापस लौटेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा खास है। उनका झारखंड से खास रिश्ता है। रांची में कई नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवान को तैनात हैं।

Share Now

Leave a Reply