स्वास्थ्य मंत्री के पूर्व चालक को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पूर्व चालक प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को बुधवार को कदमा पुलिस ने गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। मुन्ना सिंह को कदमा पुलिस ने तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पर यौन शोषण व लाखों की ठगी का भी आरोप है। भुक्तभोगी महिला के कोर्ट में दर्ज शिकायतवाद पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाटिया बस्ती के रहने वाले प्रद्युत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना (51) मूल रूप से कटौना, जमुई बिहार का रहने वाला है। एक सप्ताह पूर्व पीड़ित महिला ने सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से मिलकर आरोपित पर केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला ने मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर बेटियों संग आत्महत्या करने की धमकी भी पुलिस को दी थी।

Share Now

Leave a Reply