राजधानी रांची में हुई हिंसा में पुलिस कर्मी घायल, शहर में धारा 144 लागू

राजधानी रांची में हुई हिंसा में कई पुलिस कर्मी घायल, धारा 144 लागू

हिंसक भीड़ ने पथराव किया, जिसमें SSP एसके झा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद मेन रोड में धारा 144 लागू किया गया है।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में झारखंड के रांची में घोषणा की जा रही है, “जिला प्रशासन ने पूरे रांची में धारा 144 लागू है। हम लोगों से घर में रहने की अपील करते हैं।

मुस्लिम संगठन ने नुपूर शर्मा के बयान का विरोध कर रहे थे। विरोध में सुबह से ही डेली मार्केट की दुकानें पूरे दिन बंद रही। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए। हाथों में झंडा लेकर ये रांची की सड़कों पर प्रदर्शन करना चाहते थे।

इसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

Share Now

Leave a Reply