झारखंड के खिलाड़ि‍यों ने अंतर्राष्ट्रीय कराटे कप चैंपियनशिप में जीते 8 मेडल, समाजसेवियों ने किया स्वागत

रांची। अंतर्राष्‍ट्रीय कराटे कप चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ि‍यों ने 8 मेडल जीते। इसमें 1 स्‍वर्ण के साथ 7 मेडल शामिल हैं। चैंपियनशिप में भारत के अलावा अन्य देशों के खिलाड़ि‍यों ने भी भाग लिया था। इसमें भारत को प्रथम स्थान, नेपाल को द्वितीय स्थान और श्रीलंका को तृतीय स्थान मिला।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित दी एरीना ट्रांसटादिया स्टेडियम में 25 और 26 दिसंबर को (इसकु) 16वां अंतर्राष्ट्रीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप में झारखंड के 8 खिलाड़ि‍यों ने भारत का प्रतिनिधित्व कि‍या। खिलाड़ि‍यों ने एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते।

इस मौके पर जब खिलाड़ियों की टीम राँची पहुँची तो ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन एंड एन्टी करप्शन ऑफ इण्डिया की महिला मोर्चा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रीना सिंह एवं उनकी टीम ने उनका स्वागत किया।

Share Now

Leave a Reply