रांची मेन रोड की बदल जाएगी तस्वीर,अल्बर्ट एक्का चौक पर बनने जा रहा है गोल फुट ओवरब्रिज

झारखंड सरकार की ओर से राजधानी रांची में मेन रोड के अलबर्ट चौक के पास गोल फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है। यह देश में दूसरा ब्रिज होगा। हालांकि इससे पहले कोलकाता में गोल फुट ओवरब्रिज बना, लेकिन वहां रोड क्रॉस करने के लिए एफओबी नहीं है। रांची में यह छह महीने में बन जाएगा।

इस ओवरब्रिज के निर्माण में कुल 18 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। फुट ओवरब्रिज के निर्माण का काम पश्चिम बंगाल अलिपुरद्वार की बीआरबीए कंपनी करेगी। कंपनी ने अलबर्ट एक्का चौक पर मार्किंग और नापी का काम शुरू कर दिया है।

ब्रिज के निर्माण को लेकर कई तरह की योजना है। अलबर्ट एक्का चौक पर बने गोलंबर के चारों तरफ गोल फुट ओवरब्रिज तैयार होगा। इसके निर्माण से पहले शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार किया जाना है। फुट ओवरब्रिज के उपर और नीचे चारों तरफ आकर्षक लाइट लगी होगी जो इसे और खूबसूरत बनायेगी।

इसके निर्माण से ट्रेफिक व्यवस्था में काफी सुधार होने की संभावना है। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद अलबर्ट एक्का चौक की सूरत बदल जाएगी। अलबर्ट एक्का पर लगने वाला ट्रैफिक जाम भी कम हो जायेगा।

Share Now

Leave a Reply