यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध भीषण हो चुका है।युद्ध के बीच रूस और पश्चिमी देशों के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अपने न्यूक्लियर डिटेरेंस फोर्सेज को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया। युद्ध के बीच परमाणु फोर्स के जिक्र ने सबको चौंका दिया है।अमेरिका ने कहा कि रूस अपने इस फैसले से डराने की कोशिश कर रहा है।रूस के पास लगभग 5977 परमाणु हथियार हैं।