रामगढ़ उपचुनाव में NDA ने दिखाया दम सुनीता चौधरी ने हासिल की बड़ी जीत,बनी विधायक

आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21970 वोट से विजयी हुईं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बजंरग महतो को शिकस्त दी. सुनीता चौधरी को 1,15,669 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बजरंग महतो को 93,699 वोट मिले। इस चुनाव में मिली हार के बाद यूपीए हार के कारणों का विश्लेषण कर रही है वहीं आजसू और भाजपा इसे 2024 के चुनाव की जीत का आगाज बता रहे हैं।

आजसू प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी ने करीब 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्‍होंने यूपीए प्रत्‍याशी बजरंग महतो को 21,644 वोटों से मात दी है। जहां सुनीता को 1,13,243 वोट मिले हैं, वहीं महतो को 91,577 वोट हासिल हुए हैं। इसी के साथ पिछले चुनाव में मिली हार का सुनीता का बदला पूरा हुआ। इस खबर से आजसू कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वे जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के समीप महिलाएं एनडीए प्रत्याशी की जीत की खुशी में जश्न मना रही हैं।

इस दौरान ममता देवी के विपरीत आजसू की टिकट पर सुनीता चौधरी चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, ममता देवी ने उन्‍हें 28, 718 वोटों से हरा दिया था। हालांकि, साल 2016 के हिंसा के एक मामले में हजारीबाग जिले की एक विशेष अदालत ने बीते दिसंबर के महीने में विधायक ममता देवी और 12 अन्य को पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी और 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया था। इसके चलते उनकी सदस्‍यता खत्‍म हो गई और उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ गई।

Share Now

Leave a Reply