मांडर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को बनाया उम्मीदवार..

File Pic

मांडर उपचुनाव: भाजपा ने पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को बनाया उम्मीदवार..

झारखंड: मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार घोषित किया है। वह पहले भी इस क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम की घोषणा कर दी है।

झारखंड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर मांडर से वर्ष 2014 में भी विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने तब बंधु तिर्की को हराकर विधानसभा में प्रवेश किया था। गंगोत्री कुजूर पूर्व विधायक रहने के साथ सूचना आयुक्त भी रह चुकी हैं। गंगोत्री कुजूर ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी तब के टीएमसी उम्मीदवार बंधू तिर्की को 7605 वोटों से पराजित किया था।

विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए अंतत: गंगोत्री कुजूर के नाम को सबसे आगे किया गया था।

इसे पढ़ें-बिना सेक्स किए 8 साल बीत गए, नेता पति ने पूछा और कितने दिन करें इंतजार,मामला पहुंचा कोर्ट…

Share Now

Leave a Reply