झारखंड में बढ़ गयी कनकनी,कई इलाकों में कोहरे इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

झारखंड के कई इलाकों में प्रचंड ठंड और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान खूंटी में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कोहरा कई जिलों में देखने को मिला हालांकि 20 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा नजर आया।

राज्य की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जमशेदपुर का 14.2, डालटनगंज का 7.1, बोकारो का 8.5, चाईबासा का 14.4, गिरिडीह का 7.2, खूंटी का 10.2, रामगढ़ का 8.1 और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब भी राज्य के कई बड़े शहरों में तापमान गिरा है।

राज्य के जमशेदपुर, चाईबासा, रांची और रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा होने की संभावना जतायी गयी है। रांची का तापमान अगले 25 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। सुबह में कोहरे या धुंध के साथ- साथ आंशिक बादल छा सकते है। 23 जनवरी से आसमान के पूरी तरह से साफ हो जाने की उम्मीद है। लेकिन 24 और 25 को फिर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

Share Now

Leave a Reply