जेपीएससी ने जारी की 7वीं से 10वीं की फाइनल रिजल्ट,सावित्री कुमारी ने किया टॉप

जेपीएससी ने जारी की 7वीं से 10वीं की फाइनल रिजल्ट,सावित्री कुमारी ने किया टॉपर.

जेपीएससी ने 7वीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इसमें बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दांतू गांव की सावित्री कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इसके अलावा टॉप 10 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान भी लड़कियों ने ही हासिल किया है.

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 252 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 9 मई 2022 से 16 मई 2022 के बीच संचालित की गई थी। इस परीक्षा में सावित्री कुमारी टॉपर बनी हैं।

इसे पढ़ें-शादी में आये दूल्हे को सालियों ने दरवाजे में इंट्री पर लगाई बैन,फिर दूल्हे ने किया ये काम,देखे Video

वहीं कुमार विनोद को दूसरा तथा मो अरमानुल हक को तीसरा स्थान मिला। चारों परीक्षाओं की प्रक्रिया रिकॉर्ड 251 दिन में पूरी कर ली गई। सावित्री का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ है, कुमार विनोद और मो अरमानुल हक पुलिस सेवा में चुने गए हैं।

सातवीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू नौ से 16 मई तक हुआ था। मुख्य परीक्षा में सफल 802 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था। इसमें 252 का चयन किया गया है।

बता दें कि अंकित बड़ाइक का चयन एक दिन पूर्व ही यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भी हुआ है। उन्हें इसमें 667वां रैंक प्राप्त हुआ था। ऐसे में ये झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा को स्वीकार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-दुल्हा ने मंडप में दुल्हन को छोड़ साली को पहना दिया वरमाला,फिर हुआ ये देखे Video

Share Now

Leave a Reply