राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी JMM, शिबू सोरेन ने किया एलान

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी JMM,
शिबू सोरेन ने किया एलान।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राष्ट्रपति चुनाव में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा, “आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं.

जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बयान जारी कर कहा, “पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है. आप सभी सांसदों और विधायकों को निर्देशित किया जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे.” झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन की सरकार है. कांग्रेस विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के सिलसिले में द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं तो सोरेन ने खुद उनका स्वागत किया. इसके बाद से ही समर्थन देने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू आसान जीत दर्ज करती हुई दिख रही हैं.

इसे पढ़ें-पति ने नही खाया खाना तो पत्नी ने क्रिकेट बैट से कर दिया हमला,फिर हुआ ये हाल…

शादीशुदा महिला गूगल पर सबसे ज्यादा ये चीजें करती है Search, रह जाएंगे आप भी हैरान

अमीषा पटेल पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार,श्रग उतार दिखाई हुस्न का जलवा, देखे Video

Share Now

Leave a Reply